आतंकवाद पर निबंध Essay on Terrorism in Hindi

आतंकवाद पर निबंध

आतंकवाद पर निबंध

दोस्तों आज हम बताने जा रहे हैं विश्व की सबसे बड़ी समस्या के बारे में जिससे हमारा देश ही नहीं बल्कि विश्व के समस्त देश प्रभावित और परेशान हैं। आतंकवाद  जी हाँ आज हम आतंकवाद पर निबंध के जरिये इस विषय पर प्रकाश डालने वाले हैं। 

आतंकवाद क्या है – किसी एक व्यक्ति या मानव समूह द्वारा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि ही आतंकवाद कहलाती है। अगर कोई व्यक्ति या संगठन अपने आर्थिक, राजनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किसी देश या फिर उस देश के नागरिकों को निशाना बनाये तो उसे आतंकवाद कहते है। 

                  विश्व के अधिकतर देश आतंकवाद से पीड़ित हैं। वर्तमान समय में भारत में ज्यादातर आतंकी हमले कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में होते है। आतंकवादी लोग अपनी गैर कानूनी मांगों को मनमाने के लिए राष्ट्र के विरोध में असामाजिक कार्यों को करते है, जिससे न केवल किसी एक देश बल्कि संपूर्ण विश्व के देशों को हानि पहुँचती है। 

                भारत एक लोकतान्त्रिक देश है इसके बावजूद भारत 3 दशकों से आतंकवाद से लड़ रहा है। और यहां के वीर सपूत अपने देश की तथा अपने देशवासियों की रक्षा के लिए सरहद पर अपनी जान की बाजी लगाते आ रहे है। जम्मू कश्मीर जैसी खूबसूरत वादी भी आतंकवाद से अछूती नहीं है। जब आतंकवाद की जड़ें पनप रही थी, तभी से कहा जा रहा है कि आतंकवाद का कोई मजहबी रंग नहीं होता है। 

              यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही है कि कुछ लोग खाते पीते और रहते हिंदुस्तान मै हैं, लेकिन अपने कुछ स्वार्थी हितों को पूरा करने के लिए सरहद के उस पार का गुणगान करते हैं यानि खाना यहाँ का, गुणगान हुर्रियत का। ऐसी दोगली राजनीति को समाप्त करना देश हित के लिए बहुत जरूरी हैं। देश को ऐसे मौकापरस्त लोगों से पीछा छुड़ाने की पहल करनी होगी। इस तरह हम कब तक सैनिकों की कुर्बानी व मासूम जिंदगियों को दाव पर लगता देखते रहेंगे। 

आतंकवाद के प्रकार –   आतंकवाद कई प्रकार का होता है। आतंकवाद को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है –  आतंकवाद पर निबंध Essay on Terrorism in Hindi

1.सीमा पार आतंकवाद (Cross Border Terrorism) – भारत कई पडोसी देशों से घिरा हुआ है जैसे- नेपाल, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि।कोई भी देश जितने अधिक देशों से घिरा होता है उसे उतने ही अधिक संभावित शत्रुओं से सुरक्षित रहना पड़ता है। आकार की दृष्टि से भारत के सभी पडोसी देश छोटे हैं इसी कारण वे अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं तथा अपनी स्थिति को ठीक करने के लिए भारत को आंतरिक रूप से कमजोर करने की कोशिश करते हैं।

2.नार्को आतंकवाद (Narco Terrorism) – पिछले कई वर्षों में मादक पदार्थों का उपयोग आतंकवादी भारत की युवा पीढ़ी को लक्ष्य बनाते हुए कर रहे हैं। जिनमें आतंकवादी समूह ड्रग तस्करी का उपयोग करके हमारे देश को अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर करने की कोशिश करते हैं। वे ड्रग्स के जरिये युवा पीढ़ी को नशे का आदी बना कर देश को कमजोर करना चाहते हैं। 

3. जैव आतंकवाद (Bio Terrorism) – विषाक्त जैविक एजेंटों की रिहाई से जुड़े आतंकवाद इस    आतंकवाद में किसी भी देश के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने और डराने के लिए विषाक्त वायरस को संदर्भित किया जाता हैं। ऐसे वायरस ( जैविक रोग ) सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनमें शामिल हैं – 

  • प्लेग (यर्सीनिया पेस्टिस) आतंकवाद पर निबंध Essay on Terrorism in Hindi
  • चेचक (वेरोला प्रमुख)                                
  • इबोला वायरस या मारबर्ग वायरस जिसके कारण रक्तस्रावी बुखार होता हैं। 

4. आत्मघाती आतंकवाद ( Suicide Terrorism) – इस तरह के आतंकवाद में ह्यूमन बम जैसे हमले होते हैं जिनमें कि एक व्यक्ति विशेष अपने शरीर पर बम लगा कर किसी भीड़ वाली जगह पर जाता हे और ब्लास्ट करता है। ऐसे हमले का मुख्य लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना होता है। इसी हमले के तहत जेहादी आतंकवादियों ने 1990 के दशक में आत्मघाती आतंकवाद को अपनाया। जम्मू कश्मीर के भीतर सर्वाधिक रूप से पुलिस और रक्षाबलों के परिसरों पर कई फिदायीन हमले हुए। 

5.धार्मिक आतंकवाद (Religious Terrorism) – धार्मिक  आतंकवाद का मतलब उन लोगों को निशाना बनाना है जो धर्म विशेष में आस्था नहीं रखते इसलिए इस नए आतंकवाद को मूलतः मुसलमानों की प्रतिक्रिया के रूप में वर्णित किया जा रहा है। आतंकवादी लोग मानते है कि मुसलमानों का विश्व में शोषण हो रहा है। 11 सितम्बर 2001 के पश्चात् इस नए आतंकवाद को उत्तर आधुनिक आतंकवाद की संज्ञा भी दी जा रही है। जिसमें धर्म की आड़ लेकर मासूम लोगों की हत्या की जाती है। 

6.परमाणु आतंकवाद (Nuclear Terrorism) – परमाणु आतंकवाद से तात्पर्य है कि लोगों को मौत के घाट उतारने कि लिए परमाणु सामग्री का प्रयोग करना। ऐसे हमलों में परमाणु बमों का उपयोग किया जाता है जैसे- अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बमो को गिरा कर लाखो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे हमले मानव जाति की कई पीढ़ियों तक को प्रभावित करते है।

निष्कर्ष – आतंकवाद ऐसा पनपता हुआ जहर है जो कि जिस देश में उत्पन्न हुआ उस देश के साथ साथ अन्य देशों को भी प्रभावित करता है। आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने के लिए सभी देशों को एक जुट होना चाहिए।

मुझे उम्मीद हे दोस्तों आपको यह आतंकवाद पर निबंध जरूर पसंद आएगा।

Read also…

4 thoughts on “आतंकवाद पर निबंध Essay on Terrorism in Hindi”

  1. aatankbad ik sabse badi burayi hai duniya ki .aatank bad se sabse jyada prabhavit garib masoom janta hoti hai.ise khatam krne k liye government ko bade kadam uthane chahiye

    Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!