
महंगाई पर निबंध
मनुष्य को जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है महंगाई। दोस्तों आज हम गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार की सबसे बड़ी समस्या महंगाई पर निबंध लिखने जा रहे हैं।
जब किसी वस्तु की आपूर्ति कम होती है और मांग बढ़ती है तो वस्तुओं का मूल्य स्वयं ही बढ़ जाता है, क्योंकि अधिक क्रयशक्ति रखने वाले लोग उस वस्तु को ऊंचे दाम पर खरीद लेते हैं। वस्तुओं के दिन रात बढ़ते दामों को ही महंगाई कहते हैं। देश में बढ़ती हुई महंगाई एक बहुत बड़ी समस्या है।
महंगाई गरीब, मध्यमवर्गीय और गरीबी रेखा से नीचे स्तर के लोगों को प्रभावित करती है। महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब लोगों को ही झेलनी पड़ती है। सरकारी आंकड़ों में भले ही यह स्थिर दिखे या कुछ समय के लिए कुछ कम हो जाए, लेकिन सच तो यह है कि महंगाई निरंतर बढ़ती ही रहती है। प्राकृतिक प्रकोप जैसे- बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, भूकंप आदि महंगाई बढ़ने के कारण हैं।
जब यह प्राकृतिक आपदा होती हैं तब इनसे खेती की उपज घट जाती है। फसल नष्ट हो जाती हैं और खाद्यान्न व अन्य वस्तुएं बाहरी देशों से खरीदनी पड़ती हैं। जमाखोरी और कालाबाजारी आदि मानव निर्मित महंगाई बढ़ाने के कारण हैं। महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या वृद्धि भी है।
हमारे देश में जिस तरह जनसंख्या बढ़ रही है। इससे देश में अनाज व जरूरत की सभी वस्तुओं कम पड़ रही हैं। कृषि की पैदावार में हर साल विकास हो रहा है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि से सब नाकाम है।
अपने देश में भ्रष्टाचार भी महंगाई बढ़ाने में आगे हैं। सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़े बहुत से सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन फिर भी भ्रष्ट व्यापारी चोरी-छिपे अनाज व तेल, चीनी आदि जरूरत की चीजें अपने गोदामों में भरकर रखते हैं। प्राकृतिक आपदाओं जैसे- सूखा, ज्यादा बारिश, बाढ़ के दौरान यह व्यापारी अधिक मुनाफा कमाते हैं।
साल 2017 में जहां महंगाई की दर 0.9 % थी वहीं यह महंगाई साल 2018 में 5.77 % बढ़ गई। 1 साल में ही महंगाई दर इतनी बढ़ गई और अभी भी बड़ी रही है।
कोशिश की जाए तो भारत में महंगाई को रोका भी जा सकता है। इसके लिए सरकार को मुद्रास्फीति पर रोक लगानी होगी और बजट घाटों को बनाना बंद करना होगा। सरकार को बड़े-बड़े शहरों के साथ-साथ गांव के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।
कृषि क्षेत्रों में खेती के लिए अच्छी सिंचाई व्यवस्था वाले कानून बनाए जाएं। सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर कड़ा जुर्माना लगाते हुए कठोर दंड का प्रावधान बनाए ताकि यह लोग आम जनता का शोषण ना कर पाए।
देश में खाद्यान्न वितरण प्रणाली सही करनी होगी क्योंकि हमारे देश में सभी वस्तुओं का अच्छा उत्पादन होने के बाद भी कोई भी वस्तु हमें सही समय पर नहीं मिल पाती है, और अगर मिलती भी है तो बहुत महंगी मिलती है।
जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए हमें, आपको और समाज को जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि कोई भी जरूरत का सामान है 4 सदस्यों के लिए परिवार में सदस्य हैं 8 तो कैसे पूर्ति पड़ेगी? यही कारण है महंगाई बढ़ने का।
धनी वर्ग को भी अपनी विलासिता पूर्ण जीवन शैली में बदलाव लाना चाहिए तथा ऐसे लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए जो दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करते हैं। कहीं-कहीं गरीबों को सुबह का खाना मिलता है शाम का नहीं धनी लोगों को ऐसे गरीबों की सहायता करनी चाहिए।
Great
Very very good
This is the main problem of me
mahangayi ki Bajah se aj gareeb to sabse adhik paresan hai hi but middle class family bhee bahut affected hai. apne impressive likha hai